Jokes for Kids
Children Hindi Jokes
- संता के दांत में कीड़ा लग गया तो वो डॉक्टर के पास गया तो डॉक्टर बोला :4 दिन सुबह-शाम चाय के साथ बिस्कुट लो और पांचवे दिन सिर्फ चाय पियो तो कीड़ा जरूर निकल जायेगा।
- संता ने 4 दिन चाय के साथ बिस्कुट खाये और पांचवे दिन सिर्फ चाय पी। कीड़ा बाहर निकला और बोला,:आज बिस्कुट नहीं है क्या?
- पप्पु अंग्रेजी के पेपर में फ़ैल हो गया, ट्रांसलेशन की वजह से –
- 1. मैं एक आम आदमी हूँ.:I am a mango man
- 2. सड़क पर गोलियाँ चल रही हैं:Tablets are walking on road
- 3.मुझे इंग्लिश आती है. English comes to me.
- टीचर(एक LKG के बच्चे को): तुम्हारी मां का नाम क्या है?
- बच्चा :मम्मी
- 3 चींटी रास्ते में बैठकर बातें कर रही थीं कि अचानक उस रास्ते से एक हाथी गुजरता हैं।
- वहां बैठी एक चींटी हाथी से बोली- ऎ हाथी मुझसे कुश्ती लडोंगे।
- बाकी चींटियां- अरे रहने दो यार, बेचारा अकेला हैं!
- अध्यापक – बताओ भारत में सबसे ज्यादा बारिश कहाँ गिरती है ?
- बड़ी देर सोचने के बाद पप्पु ने जवाब दिया:जमीन पर !
- पप्पू भगवान से प्रार्थना कर रहा था।
- पप्पू: प्लीज पंजाब को अमेरिका की राजधानी बना दो प्लीज्ज्ज्ज़!
- भगवान जी ने ये सुना और हैरान होकर प्रकट हुए और पूछा: क्यूँ बे?
- पप्पू : क्यूंकि मैं पेपर में लिख आया हूँ!
- पाकिस्तानी नर्सरी का बच्चा भारतीय नर्सरी के बच्चे से : ‘तेली स्लेट अच्छी है याल।’
- भारतीय बच्चेका जवाब : ‘I-pad है बे भिखारी’
- Teacher महान वैज्ञानिक न्यूटन के बारे में बता रहे थे – Newton बगीचे में बैठा हुआ था कि तभी एक सेब उसके सिर पर आकर गिरा. तब उसने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज की.
- पप्पू बोला – बात बिलकुल साफ़ है सर ! अगर Newton बगीचे न बैठकर class में बैठा होता, जैसे कि हम लोग बैठे हुए हैं, तो किसी चीज़ की भी खोज न कर पाता
- पप्पू को इन्फेक्शन हो गया तो वह डॉक्टर के पास गया.
- डॉक्टर – कौनसा साबुन इस्तेमाल करते हो ?
- पप्पू – करतार का.
- डॉक्टर – और टूथ पेस्ट ?
- पप्पू – करतार का.
- डॉक्टर – शैम्पू ?
- पप्पू – करतार का.
- डॉक्टर –यार, ये करतार कहाँ की कंपनी है ?
- पप्पू – करतार मेरा रूममेट है !
- Teacher- अच्छा इंसान वो ही है जो दूसरों के काम आए।
- पप्पू- पर सर परीक्षा के समय में ना आप हमारे काम आते हैं और ना ही किसी और को आने देते हैं।
Click here to go to Free Science Videos for Kids